राम रहीम के 4 भक्तों की जमानत रद्द, 'बाबा' को भगाने की साजिश रचने का है आरोप(video)

1/23/2018 4:34:24 PM

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): 25 अगस्त को डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दोषी करार देने के बाद कोर्ट से भगाने की साजिश में गिरफ्तार 4 लोगों की जमानत याचिका पर एडिशनल सेशन जज की कोर्ट में सुनवाई हुई। जहां कोर्ट ने खरैती लाल, गोपाल इंसां, प्रदीप इंसां और विक्रम इंसा की जमानत याचिका को रद्द कर दिया है। जमानत रद्द होने के बाद कोर्ट ने इन चारों को आत्मसमर्पण अौर जांच में शामिल होने के लिए कहा है।

पुलिस ने इन सभी आरोपियों की जमानत को कैंसिल करने के लिए कहा था। पुलिस के अनुसार ये लोग सबूतों से छेड़छाड़ कर सकते हैं। ऐसे में इनकी जमानत को कैंसिल करने के लिए कहा गया था। उल्लेखनीय है कि डेरा प्रमुख के दोषी करार होने के बाद राम रहीम को वहां से भगाने की साजिश रची गई थी। इन चारों पर राम रहीम को भगाने की साजिश का आरोप है। वहीं, ये चारों जमानत पर चल रहे थे। जिस पर कोर्ट में सुनवाई के दौरान इनकी जमानत रद्द कर दी है अौर आत्मसमर्पण के लिए कहा गया है।