पंजाब में AAP सरकार बनने के बाद 2 नए केस में घिरा राम रहीम, जानिए क्या है पूरा मामला

3/25/2022 6:15:11 PM

सिरसा:  पंजाब में बेअदबी के पीछे डेरा सच्चा सौदा मुखी बाबा राम रहीम है। पंजाब में आम आदमी पार्टी  की सरकार बनने के बाद पुलिस ने राम रहीम को 2 और केस में मुख्य आरोपी के तौर पर नामजद किया है। इनमें विवादित पोस्टर लगाने और श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पावन अंग मिलने का मामला शामिल है। फरीदकोट कोर्ट ने अब डेरा मुखी को 4 मई को पेश होने के आदेश दिए हैं।

पंजाब पुलिस ने इस संबंध में कोर्ट में सप्लीमेंट्री चार्जशीट दायर की है। जिसमें कहा गया कि FIR नंबर 117 में विवादित पोस्टर के मामले के पीछे भी राम रहीम है। इसके अलावा FIR नंबर 128 के बेअदबी मामले में भी वही प्रमुख आरोपी है। इस मामले में बरगाड़ी में श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पावन अंग गलियों में बिखरे मिले थे। श्री गुरु ग्रंथ साहिब का पावन स्वरूप चोरी होने की FIR नंबर 63 में पुलिस बाबा को पहले ही नामजद कर चुकी है।

साल 2015 के बेअदबी केस में पंजाब पुलिस की SIT ने HC में रिपोर्ट दी थी। इसमें कहा गया कि बेअदबी की पूरी साजिश डेरा सच्चा सौदा के सिरसा हेडक्वार्टर में रची गई। IG एसपीएस परमार वाली SIT ने हाईकोर्ट में 65 पन्नों की स्टेट्स रिपोर्ट जमा की थी। राम रहीम से SIT ने सुनारिया जेल जाकर 114 सवाल पूछे थे। बाबा ने जवाब दिए, लेकिन बेअदबी से जुड़े हर सवाल से पल्ला झाड़ लिया।

Content Writer

Isha