जांच के बाद राम रहीम को वापस भेजा गया जेल, नहीं करवाया कोरोना टेस्ट

5/13/2021 3:58:55 PM

रोहतक (दीपक भारद्वाज): जांच के बाद राम रहीम को भारी पुलिस सुरक्षा के बीच रोहतक पीजीआई से वापस सुनारिया जेल भेज दिया गया है। कम ब्लड प्रेशर के चलते बीते कल राम रहीम को पीजीआई में भर्ती करवाया गया था, जहां 7 डॉक्टरों के पैनल ने उसकी जांच की। राम रहीम ने पीजाआई में कोरोना का टेस्ट नहीं करवाया है। उसकी हालत फिलहाल सही है।

बता दें कि बीते कल साध्वी यौन शोषण मामले में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम लो ब्लड प्रेशर और घबराहट के चलते एंबुलेंस में पीजीआई रोहतक लाया गया था। जहां उसे इलाज के लिए वॉर्ड नंबर 7 में भर्ती करवाया गया। अब हालत ठीक होने पर राम रहीम को फिर से जेल वापस भेज दिया गया है। 

गुरमीत राम रहीम को साध्वी दुष्कर्म मामले में 20 साल की सजा मिली है। उसे 25 अगस्त 2017 को पंचकूला की अदालत में पेश किया गया था। सीबीआई की विशेष अदालत ने दोषी करार देते हुए गुरमीत को सुनारिया़ जेल में भेज दिया था।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Content Writer

vinod kumar