राम रहीम आज करेंगे जेल में सरेंडर, 40 दिन की पैरोल के बाद वापस आएंगे सुनारिया Jail

11/25/2022 11:32:52 AM

रोहतक (दीपक भारद्वाज) : डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की 40 दिन की पैरोल 23 नवंबर को खत्म हो चुकी है। बताया जा रहा है कि राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में आज सरेंडर करेंगे। 

बता दें कि 40 दिन की पैरोल अवधि के दौरान राम रहीम उत्तर प्रदेश के बागपत के बरनावा आश्रम में रह रहा था। इस दौरान राम रहीम ने कई बार ऑनलाइन सत्संग भी की, जिसमें डेरे के अनुयायियों के साथ ही राजनीतिक पार्टियों के नेता भी शामिल हुए। वहीं इस दौरान राम रहीम ने सोशल मीडिया पर अपने दो गाने भी लॉन्च किए।

गौरतलब है कि राम रहीम को मिली 40 दिन की पैरोल में वह 15 अक्टूबर को जेल से  बाहर आया था। रोहतक की सुनारिया जेल से निकलने के बाद डेरा चीफ सीधे उत्तर प्रदेश बागपत में  बरनावा आश्रम  पहुंचा। आश्रम में रहते हुए ही राम रहीम ने पहली बार 17 अक्टूबर को ऑनलाइन सत्संग की शुरुआत की थी।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 

Content Writer

Manisha rana