Ayodhya Ram Mandir: हरियाणा में आज हर तरफ राम ही राम, करीब 15 हजार स्क्रीन पर होगा LIVE प्रसारण

1/22/2024 9:18:24 AM

चंडीगढ़ : अयोध्या में आज 22 जनवरी को होने वाली भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर हरियाणा के लोगों में खासा उत्साह है। शहरों में जगह-जगह धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं। बाजार के साथ घरों को भी लोगों ने सजाया हुआ है। श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा को देखने के लिए 15 हजार जगह पर लाइव प्रसारण किया जा रहा है।



वहीं रात होते ही पूरे हरियाणा के मंदिरों व घरों में दीयों को जलाया जाएगा और आतिशबाजी की जाएगी। श्री राम लला के स्वागत के लिए राज्यभर में शोभायात्राएं व पदयात्राएं निकाली जा चुकी हैं। सरकार की ओर से सभी सरकारी ऑफिसों में हाफ डे किया गया है। स्कूलों में बच्चों के लिए सरकार की ओर से छुट्टियों का ऐलान किया जा चुका है।

पानीपत शोभा यात्रा में सीएम पहुंचे

हरियाणा के पानीपत में अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाली रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। रात करीब सवा 8 बजे शोभायात्रा डेरा बाबा जोध सचियार पहुंची। वहीं इस दौरान CM मनोहर लाल भी शोभायात्रा में पहुंचे। जिनका प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Manisha rana