हरियाणा कुश्ती संघ पर भी बृजभूषण के करीबी का कब्जा, अध्यक्ष बनते ही रमेश ने साक्षी-बजरंग पर की तल्ख टिप्पणी

1/15/2024 5:36:36 PM

पानीपतः भारतीय कुश्ती संघ की इकाइयों पर बृजभूषण का दबदबा अब भी कायम है। इसका नमूना हरियाणा कुश्ती संघ में देखने को मिला है। महिला पहलवानों का यौन शोषण करने के आरोपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के करीबी की भारतीय कुश्ती संघ के साथ-साथ हरियाणा संघ पर भी कब्जा हो गया है। रविवार को एक बैठक कर हरियाणा कुश्ती संघ ने प्रधान रोहतास नांदल पर मनमानी करने का आरोप लगा उन्हें पद हटा दिया था। रोहतक के गांव बोहर के रहने वाले रमेश लुहार को हरियाणा कुश्ती संघ का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।

रमेश लुहार के कार्यकारी अध्यक्ष बनते ही चर्चाएं आम हो गई हैं। रमेश लुहार की आपराधिक छवि क्षेत्र में है, इसके साथ ही उनके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। वह भाजपा से पार्षद का चुनाव लड़ चुके हैं। उनके घर भाजपा सांसद व पूर्व कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण का काफी आना जाना रहा है। 

अध्यक्ष बनते रमेश लुहार ने बृज भूषण पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाले पहलवान साक्षी और बजरंग पर तल्ख टिप्पणी करके उन्होंने अपने इरादे स्पष्ट कर दिए। लुहार ने कहा कि साक्षी और बजरंग ने प्रदेशों की कार्यकारिणी भंग करने की मांग उठाई थी। ये कहेंगे कि प्रधानमंत्री बनना है, तो ऐसा नहीं होगा। क्योंकि प्रधानमंत्री का संविधान के अनुसार चयन होता है।

कुश्ती संघ और खेल मंत्रालय में आजकल ठनी हुई है। कुश्ती संघ के भंग होने को लेकर रमेश ने कहा कि WFI को  खेल मंत्रालय भंग नहीं कर सकता। कुश्ती संघ भारत की बॉडी नहीं है। वह सीधे वर्ल्ड कुश्ती संघ से जुड़ी हुई है।  

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।

Content Editor

Saurabh Pal