‘22 जनवरी को रामलला अपने स्थान पर होंगे विराजमान, इस दिन देश के सभी मंदिर, गुरुद्वारा, दरगाह, चर्च को सजाया जाएगा’

11/20/2023 8:44:22 PM

नूंह (अनिल मोहानिया) : गोपाष्टमी के अवसर पर कामधेनु गोधन एवं आरोग्य संस्थान प्रबंधन समिति ने कामधेनु गोधाम सहायतार्थ तथा मंदिर निर्माणर्थ के लिए श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्य इंद्रेश कुमार ने भागवत कथा के अवसर पर दीप प्रज्वलित कर कथा का शुभारंभ किया। विश्व विख्यात भागवताचार्य परम गौ भक्त संजीव कुमार ठाकुर ने भागवत गीता आरंभ की तथा कामधेनु गोधाम एवं आरोग्य संस्थान में लोगों ने भगवत गीता को बड़े ही सुंदर तरीके से सुना।

'कोई चुनाव ना तो सेमीफाइनल होता है ना ही फाइनल होता है'

इंद्रेश कुमार ने कहा कि आज गोपाष्टमी का महापर्व है। कामधेनु संस्थान की तरफ से श्रीमद् भागवत गीता का पाठ किया जा रहा है यह अति उत्तम है। गौमाता सर्व कल्याणकारी है इसलिए गऊ को विश्व माता के रूप में जाना जाता है। उसका वध ना हो, गाय की तस्करी ना हो। हिंदू धर्म में गाय को पूजनीय माना गया है। गाय ऑक्सीजन देती है, गाय के दूध में उसके अमृत हैं, उसके मूत्र में औषधि है। इंद्रेश कुमार ने पांच राज्यों में हो रहे चुनाव को लेकर कहा कि लोकतंत्र है लोग अपना वोट डालेंगे, जो भी परिणाम आएगा सबको स्वीकार करना होगा। उन्होंने कहा कि कोई चुनाव ना तो सेमीफाइनल होता है ना ही फाइनल होता है, जो भी परिणाम आएंगे बहुत अच्छे आएंगे। उन्होंने कहा कि इतना जरूर है कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत एक नए भारत के रूप में विश्व का सर्वोच्च देश बनने जा रहा है। पूरी दुनिया की नजर भारत पर होगी। पूरी दुनिया भारत की ओर देख रही है। भारत देश युद्ध मुक्त, दंगा मुक्त देश है। पूरे विश्व में भारत अपनी अहम भूमिका निभा रहा है।

'पूरा देश 22 जनवरी को शुभ दिन के रूप में मनाएगा'

इंद्रेश कुमार ने राम मंदिर पर कहा कि 22 जनवरी 2024 को रामलला अपने स्थान पर विराजमान होंगे। उस समय से लेकर 27 फरवरी तक अयोध्या में महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को देश के जितने भी छोटे-बड़े मंदिर गांव, गली, मोहल्ले सभी को सजाया जाएगा। श्री राम, जय राम, जय जय राम की एक माला होगी। लोग अपने-अपने धर्म के अनुसार पूजा करेंगे। अयोध्या से जो प्रसाद आएगा वह हर जिला, गांव में पहुंचेगी। हर व्यक्ति को प्रसाद मिलेगा। 1 जनवरी से 15 जनवरी तक राम का चित्र और अक्षय चावल घर-घर निमंत्रण के रूप में पहुंचेंगे। 22 जनवरी को एक बड़ा दीप उत्सव मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी मंदिरों, दरगाह, चर्च, सनातन मंदिर सभी को सजाया जाएगा। उसी दिन शाम को हर गली, मोहल्ले, घर, दुकानों पर चिराग रोशन करें, चारों ओर प्रकाश होगा अंधकार का नाश होगा। पूरा देश 22 जनवरी को शुभ दिन के रूप में मनाएगा।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Editor

Mohammad Kumail