राष्ट्रपति ने हरियाणवी में दी प्रदेशवासियों को हरियाणा दिवस की बधाई

11/1/2018 2:33:28 PM

चंडीगढ़(ब्यूरो): अाज हरियणा 53वां जन्मदिवस मना रहा है, इस मौके पर सीएम मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट कर प्रदेशवासियों को बधाई दी। वहीं महामहीम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हरियाणवी में ट्वीट कर शुभकामनाएं दी।  पीएम नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर हरियाणा को अन्न देने वाले किसानों और देश की रक्षा करने वाले जवानों की धरती है।


राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हरियाणवी में किया ट्वीट
हरियाणै के स्थापना दिवस पै सारे प्रदेश वासियाँ नै दिल तैं बधाई अर शुभ कामनाएं। आण आले बर्षों में हरियाणा अर आपणा देश तरक्की की नई ऊंचाईयां तक पहुंचै — राष्ट्रपति कोविन्द


सीएम खट्टर ने किया राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद धन्यावाद
आदरणीय राष्ट्रपति जी, शुभकामनाओं के लिए म्हारे सारे हरियाणावासियों की ओर तै आपका दिल तै धन्यवाद।



पीएम मोदी ने भी ट्वीट पर दी बधाई
हरियाणा परिश्रम, पुरुषार्थ, साहस और देश के प्रति समर्पण की भूमि है। 

यह हमें अन्न देने वाले किसानों और देश की रक्षा करने वाले जवानों की धरती है। 

राज्य के स्थापना दिवस पर हरियाणा के लोगों को मैं अपनी शुभकामनाएं देता हूं। प्रदेश हमेशा प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे।

जानकारी के अनुसार हरियाणा राज्य का जन्म 1 नवंबर 1966 में हुअा था। हालाकि उससे पहले हरियाणा पंजाब का ही हिस्सा था, जिसे 1966 में अलग किया गया जिसे भारत के 17वें राज्य के रूप में पहचान मिली। 1960 के दशक की हरित क्रान्ति में हरियाणा का प्रमुख योगदान रहा जिससे देश खाद्यान संपन हुआ। हरियाणा दिन प्रतिदिन अपनी प्रतिभा का लोहा विश्व भर में मनवा रहा है। यह राज्य वैदिक सभ्यता और सिंधु घाटी सभ्यता का मुख्य निवास स्थान रहा है। 
 

Deepak Paul