रामस्वरूप हत्याकांड: इंजीनियर से हुई आंखें चार, रोड़ा बने पति का गला रेतकर हत्या(video)

3/18/2018 2:51:24 PM

रेवाड़ी(मोहिंदर भारती): रिश्तों का कत्ल करने वाली कातिल पत्नी आखिर पुलिस की गिरफ्त में आ ही गई। 8 मार्च की रात को महिला ने अपने आशिक के साथ मिलकर पति रामस्वरूप का गला रेतकर हत्या कर दी थी। पेशे से इंजीनियर प्रेमी हरेंद्र को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था लेकिन शातिर पत्नी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गई थी। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए एक टीम बनाकर छतीसगढ़ भेजी थी, जहां से कातिल पत्नी सरोजनी को गिरफ्तार कर रेवाड़ी लेकर आई। पुलिस ने उसे आज न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया है। 

उल्लेखनीय है कि 8 मार्च को महिला अपने प्रेमी संग पति को शराब पिलाने के बहाने खेतों में ले गई। जहां उन्होंने पहले तो रामस्वरूप को शराब पिलाई उसके बाद दोनों ने उसका गला घोंट दिया। वह जिंदा न रह जाए इसके लिए उन दोनों ने धारदार चाकू से उसका गला रेत कर हत्या कर दी। अगले दिन जब खेत के मालिक ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शर्ट पर लगे टैग से मृतक की पहचान की। 

पुलिस ने जांच करते हुए मृतक की पत्नी की कॉल डिटेल निकाली थी। जिसके बाद मामला साफ हो गया था कि रामस्वरूप की हत्या उसकी पत्नी सरोजनी ने अपने इंजीनियर प्रेमी हरेंद्र के साथ मिलकर की थी। मृतक गढ़ी बोलनी रॉड पर रहकर राजमिस्त्री का कार्य करता था। वहीं पर रहकर इंजीनियर की भी मृतक की पत्नी से आंखें चार हो गई थी।
 

Punjab Kesari