करनाल में मिली बलात्कारी बाबा की काले शीशे वाली रेंज रोवर

9/5/2017 5:34:12 PM

करनाल(कमल मिड्ढा): दूसरों को पारदर्शी सोच का ज्ञान देने वाले राम रहीम अपनी सभी लग्जरी गाड़ियों के काले शीशे क्यों रखता था, इस पर अभी तक संशय बना हुआ है। वहीं अंबाला अौर दूसरे जिलों में महंगी व लग्जरी गाड़ियों के मिलने के बाद करनाल जीटी रोड पर स्थित कंबोपुरा नाम चर्चा घर में मिली लाल रंग की रेंज रोवर गाड़ी पूरे करनाल में चर्चा का विषय बनी हुई है। 

राम रहीम के जेल में जाने के बाद नए-नए खुलासे हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार करनाल जीटी रोड पर लगते कंबोपुरा नाम चर्चा घर में एक लाल रंग की रेंज रोवर लग्जरी गाड़ी बंद पड़े एक गैराज में मिली। जोकि साह सतनाम जी ग्रीन वेलफेयर फोर्स सिरसा के नाम से रजिस्टर है। गाड़ी की आर सी पर पता सतनाम डेरा सच्चा सौदा सिरसा लिखा हुआ है। गाड़ी जिस गैराज में खड़ी है, उसके बिल्कुल आगे कंस्ट्रक्शन का कार्य चल रहा था। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि गाड़ी यहां कई हफ्तों या महीनों से यहां खड़ी हो सकती है। गैराज को बहुत आलिशान तरीके से सजाया गया है। गैराज की छत पर महंगी सीलिंग करवाई गई है। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले ही अंबाला के नाम चर्चा घर घर से भी ब्लैक रंग की रेंज रोवर गाड़ी मिली थी। 

रेंज रोवर गाड़ियों की कीमत 50 लाख से शुरू होकर 1 करोड़ 50 लाख तक जाती है। जो गाड़ी कंबोपुरा नाम चर्चा घर से मिली गाड़ी की कीमत 60 लाख से ऊपर बताई जा रही है। राम रहीम के पास ऐसी की लग्जरी गाड़ियां हैं। जिनमें से ज्यादातर गाड़ियों को डेरा मुखी ने खास अपने लिए मॉडिफाइड करवाया हुआ था। करनाल में मिली इस रेंज रोवर कार के शीशे भी बिल्कुल काले मिले हैं।