रणजीत चौटाला ने कुलदीप बिश्नोई पर साधा निशाना, बोले- रुतबे के हिसाब से नहीं दिया जा रहा कांग्रेस में पद

6/3/2022 3:27:49 PM

सिरसा(सतनाम) : हरियाणा के कैबिनेट मंत्री चौधरी रंजीत सिंह चौटाला के निशाने पर एक बार फिर से कांग्रेस रही। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने कहा कि कुलदीप बिश्नोई को रुतबे के हिसाब से कांग्रेस में पद नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कुलदीप बिश्नोई हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के बेटे हैं और उसके रुतबे के हिसाब से उसे एक कांग्रेस में पद नहीं दिया जा रहा है। रंजीत सिंह चौटाला ने कहा कि कांग्रेस का कोई कंट्रोल नहीं है और राज्यसभा चुनाव में हरियाणा की दोनों सीटों पर जीत हासिल करेंगे। मंत्री आज सिरसा में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के बाद मीडिया से रूबरू हो रहे थे।

उन्होंने कहा कि भाजपा उम्मीदवार कृष्ण कुमार पंवार राज्यसभा चुनाव के लिए जीत हासिल करेंगे। इसके अलावा कार्तिकेय शर्मा भी राज्यसभा चुनाव में जीत जरूर हासिल करेंगे। कार्तिकेय अच्छे वोटों से जीत हासिल करेंगे। कांग्रेस के विधायक कार्तिकेय को वोट देने के लिए बेताब हो रहे हैं। निकाय चुनाव को लेकर कैबिनेट मंत्री रंजीत सिंह चौटाला ने भी जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि हर जगह पर भाजपा उम्मीदवार निकाय चुनाव में जीत हासिल करेंगे। निकाय चुनाव में कांग्रेस की चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं है। भाजपा उम्मीदवार ही बहुमत से जीत हासिल करेंगे। वहीं जजपा दोनों ही पार्टियों ने गठबंधन पर चुनाव लड़ने की सहमति बनने पर मंत्री रंजीत सिंह चौटाला ने सहमति जताई। 

Content Writer

Manisha rana