जेलों को  लेकर रणजीत सिंह का बयान, बोले- लगातार हो रहे सुधार, जल्द दिखेगा बदलाव

punjabkesari.in Thursday, Jul 28, 2022 - 10:15 AM (IST)

सिरसा : बिजली, जेल एवं अक्षय ऊर्जा मंत्री रणजीत सिंह ने कहा कि प्रदेश की जेलों में लगातार सुधार कार्य किए जा रहे हैं। इनके परिणाम के रूप में एक-दो माह में जेलों में बदलाव नजर आएगा। जेल मंत्री बुधवार को सिरसा जेल में 3 दिवसीय आध्यात्मिक कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि जेल कैदियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने जेल प्रांगण में पौधारोपण भी किया।

जेल मंत्री ने कहा कि जेलों में कैदियों को अच्छा व पौष्टिक खाना मिले, इसके लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। इसके साथ ही अंग्रेजों के समय से चले आ रहे खाने के समय को भी बदला जाएगा। गर्मियों में खाने का समय सायं 7 से 8 बजे जबकि सर्दियों में सायं 6 से 7 बजे रखा जाएगा।  उन्होंने कहा कि प्रदेश में पायलट प्रोजैक्ट के तौर पर प्रथम चरण में प्रदेश में 11 जेलों में पैट्रोल पंप खोले जाएंगे। कुरुक्षेत्र जेल में पैट्रोल पम्प की शुरूआत की जा चुकी है  जहां पर हर रोज 10 से 15 लाख रुपए की सेल हो रही है। पैट्रोल पंप का संचालन कैदियों द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जेल अधीक्षकों को भी जल्द यूनिफार्म दी जाएगी। इसके साथ ही गाड़ी की भी व्यवस्था भी की जाएगी। उन्होंने बताया कि यूनिफार्म व गाड़ी होने से जेल अधीक्षकों को कार्य करने में सुगमता होगी। जेल मंत्री ने कहा कैदियों में सकारात्मक सोच विकसित करने के लिए जेलों में आध्यात्मिक कार्यक्रम करवाए जाते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static