सिरसा निवास पर मंत्री रणजीत चौटाला ने मनाई ताऊ देवी लाल की 110वीं जयंती, कहा- फरवरी में करेंगे बड़ी रैली

9/25/2023 1:40:29 PM

सिरसा(सतनाम सिंह): देशभर में आज ताऊ देवीलाल की 110वीं जयंती मनाई जा रही है। इसी कड़ी में आज प्रदेश के बिजली मंत्री रणजीत चौटाला में अपने सिरसा निवास पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया। बिजली मंत्री रणजीत सिंह अपने परिवार सहित ताऊ देवी लाल को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इसके साथ ही उनकी बहन शांति देवी ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किया।  वहीं आसपास के इलाकों से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे और ताऊ देवी लाल को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। 

बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने बताया कि आज ताऊ देवीलाल की 110 वीं जयंती है और आज उनके निवास पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में पहुंच कर आसपास के लोगों ने भी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने बताया कि देश के लोगों की उनके प्रति जो भावना है इसी के चलते लोग आज उन्हें श्रद्धाँजलि दे रहे हैं। देश के लोगों ने उन्हें उप प्रधानमंत्री तक बनाया। रंजीत चौताल ने कहा कि ताऊ देवी लाल की स्मृति में अगले साल फरवरी के महीने में एक बड़ी रैली का आयोजन करेंगे। हालांकि जगह अभी तय नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित देश के कई बड़े नेता इसमें शामिल होगे। रंजीत सिंह ने बताया कि इस रैली में प्रधानमंत्री या फिर देश के गृह मंत्री भी शामिल हो सकते हैं। 

वहीं रंजीत सिंह के बेटे और बहन ने बताया कि ताऊ देवी लाल के आदर्शों पर चलना ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि हर वर्ग के लोगों को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। 

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

Content Writer

Saurabh Pal