बिना सहमति से कंपनियां किसानों की जमीन कैसे हड़प सकती हैं: रणजीत चौटाला

11/7/2020 6:11:27 PM

सिरसा (सतनाम सिंह): कैबिनेट मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने कहा कि बरोदा उपचुनाव में मुकाबला कड़ा था लेकिन बीजेपी की जीत होगी। किसान आंदोलन को लेकर मंत्री ने कहा कि वह हमेशा किसानों के हक में रहे हैं, तीनों कृषि कानून किसानों के खिलाफ नहीं हैं।

मंत्री ने कहा कि कृषि कानूनों को समझने में किसानों से भूल हो रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष द्वारा भ्रामक प्रचार किया जा रहा है कि किसानों की जमीनें हड़प ली जाएंगी। उन्होंने कहा कि बिना सहमति से कैसे कंपनियां किसानों की जमीन हड़प सकती हैं। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन आढ़तियों व कांग्रेस की तरफ से आयोजित किया जा रहा है।

चौधरी रंजीत सिंह ने शुक्रवार को विधानसभा में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत पंचायती राज में आरक्षण को लेकर पारित किए गए बेल पर कहा कि यह सरकार का बेहतरीन कदम है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं पढ़ी लिखी हैं, उन्हें भी बराबर का मौका मिलना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रदूषण कम करने के लिए पटाखे पर बैन लगाया है, वह सही कदम है।

Shivam