रणजीत चौटाला का इस्तीफा पहुंचा विधानसभा कार्यालय, स्पीकर ने कहा- अध्ययन के बाद होगा निर्णय

punjabkesari.in Tuesday, Mar 26, 2024 - 07:20 PM (IST)

चंडीगढ़(चंद्र शेखर धरणी): निर्दलीय विधायक रणजीत सिंह का विधायक पद से इस्तीफा विधानसभा कार्यालय पहुंच गया है। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चन्द गुप्ता ने कहा कि अध्ययन कर आगामी निर्णय होगा। हिसार से भजपा के द्वारा लोकसभा के उम्मीदवार  रणजीत सिंह बनाए गए हैं।रणजीत सिंह ने हाल ही में भजपा जॉइन की है। रणजीत रानियां से निर्दलीय विधायक 2019 में चुने गए थे। रणजीत जीवन में दूसरी बार विधायक बने हैं। इससे पहले 1987 में वह रोड़ी विधानसभा से देवीलाल-मंगल सैन की सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।पता चला है कि रणजीत सिंह ने किसी के हाथ  इस्तीफा भेजा है।विधानसभा कार्यलय में यह इस्तीफा पहुंच चुका है।

रणजीत  अक्टूबर, 2019 में सिरसा ज़िले की रानियां विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक निर्वाचित हुए थे।  रविवार 24 मार्च की देर शाम  ही वह   औपचारिक तौर पर  भाजपा में शामिल हुए है। वह  नवंबर, 2019  में बनी मनोहर लाल के नेतृत्व वाली भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार में भी  कैबिनेट मंत्री बनाये गए थे। उन्हें दोनों बार  ऊर्जा (पूर्ववत नाम बिजली) और जेल (कारागार) विभाग आबंटित किये गए।  

देश के संविधान‌ की दसवीं अनुसूची, जिसमें दल बदल विरोधी प्रावधान हैं, के अनुसार सदन का कोई निर्वाचित सदस्य, जो किसी राजनीतिक दल द्वारा खड़े किए गए उम्मीदवार /प्रत्याशी से भिन्न रूप  में सदस्य निर्वाचित‌ हुआ  है अर्थात उसका सदन में दर्जा निर्दलीय सदस्य का है, वह उस सदन का सदस्य होने के लिए अयोग्य होगा। यदि वह ऐसे निर्वाचन के पश्चात किसी राजनीतिक दल में सम्मिलित हो जाता है।  दूसरे शब्दों में  हर निर्दलीय के  तौर पर  निर्वाचित‌ विधायक उसके कार्यकाल के दौरान कोई राजनीतिक पार्टी नही ज्वाइन कर सकता और अगर वह ऐसा करता है, तो‌ उसे सदन की सदस्यता से हाथ धोना पड़ेगा।

 इसी आधार पर हेमंत ने बताया कि अब यह देखने लायक होगा कि क्या मौजूदा 14वीं विधानसभा में निर्दलीय तौर पर निर्वाहित विधायक  रणजीत चौटाला ने रविवार शाम भाजपा में शामिल होने से पूर्व   उनका रानियां सीट के विधायक पद से त्यागपत्र  विधानसभा स्पीकर (अध्यक्ष) को सौंप दिया था अथवा नहीं. अगर नहीं, तो दल-बदल विरोधी कानून के प्रावधान के अंतर्गत उनके विरूद्ध उन्हें विधानसभा सदस्यता से अयोग्य घोषित करने की याचिका स्पीकर के समक्ष दायर की जा सकती है. वर्ष 2013  सुप्रीम कोर्ट के एक निर्णय के बाद न केवल सदन का सदस्य (विधायक) बल्कि सामान्य व्यक्ति भी ऐसी याचिका दायर कर सकता है। 

हेमंत ने यह भी बताया कि भारतीय संविधान की दसवीं अनुसूची में  दल-बदल विरोधी प्रावधानों  के अनुसार निर्दलीय के तौर पर  विधानसभा  में निर्वाचित हुए विधायक किसी भी राजनीतिक दल में औपचारिक  रूप से  शामिल तो  नहीं हो सकते है हालांकि वो सत्तारूढ़ सरकार को समर्थन देते हुए  उसके मंत्रिमंडल में  शामिल हो सकते है  जैसे  रणजीत  चौटाला पूर्ववत मनोहर लाल के नेतृत्व वाली   भाजपा-जजपा  सरकार में और फिर गत 12  मार्च से नायब सैनी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में उर्जा और जेल‌ विभाग के कैबिनेट मंत्री  रहे.

बहरहाल, यह पूछे जाने पर कि क्या रानियां के विधायक पद से त्यागपत्र देने के साथ साथ रणजीत चौटाला को मौजूदा नायब सैनी सरकार के कैबिनेट मंत्री पद से भी त्यागपत्र देना पड़ेगा, हेमंत ने बताया कि चूँकि इस माह 12 मार्च को मंत्रीपद की शपथ लेते समय रणजीत विधायक थे, इसलिए उनका मंत्रिमंडल से भी त्यागपत्र देना बनता है जो मुख्यमंत्री के मार्फत प्रदेश के राज्यपाल को सौंपा जाएगा. हालांकि विधायक न होते हुए भी कोई व्यक्ति

प्रदेश का मुख्यमंत्री या मंत्री नियुक्त हो  सकता है बशर्तें उस नियुक्ति के 6 महीने के भीतर वह व्यक्ति विधानसभा का सदस्य अर्थात विधायक  बन जाए जैसे वर्तमान मुख्यमंत्री नायब सैनी भी मौजूदा विधानसभा के सदस्य नहीं हैं.

परन्तु रणजीत चौटाला पर यह लागू नहीं होगा. वैसे भी चूँकि रणजीत को हिसार से भाजपा का  लोकसभा उम्मीदवार घोषित कर दिया गया है, इसलिए उनका प्रदेश मंत्रिमंडल में रहने का औचित्य नहीं बनता.  

जहाँ तक  हरियाणा विधानसभा में सोनीपत ज़िले की   राई सीट से विधायक मोहन लाल बडोली को सोनीपत लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी घोषित किये जाने का विषय है, हेमंत ने बताया कि कानूनन बडोली को लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए विधायक पद से त्यागपत्र देने की  आवश्यकता नहीं है क्योंकि वह निर्दलीय नहीं बल्कि भाजपा पार्टी से ही विधायक है.   

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Saurabh Pal

Recommended News

Related News

static