कांग्रेस ज्वाइन करने की चर्चाओं पर रणजीत चौटाला का आया बड़ा बयान, बोले- हिसार लोकसभा चुनाव लड़ाकर...

punjabkesari.in Tuesday, Sep 03, 2024 - 03:45 PM (IST)

सिरसा(सतनाम सिंह): हरियाणा बड़े सियासी उटफेर की संभावना पर रणजीत चौटाला ने ब्रेक लगा दिया है। सिरसा में पत्रकारों से बातचीत करते बिजली मंत्री चौटाला ने कहा कि मैं कांग्रेस में नहीं जा रहा हूं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमें इतना मान सम्मान दिया है। उन्होंने हिसार लोकसभा का टिकट देकर मेरा मान बढ़ाया है। इसलिए मैं हरहाल में भाजपा में ही रहूंगा। इसके आगे चौटाला ने कहा कि हमारे खिलाफ सोशल मीडिया पर भ्रामक प्रचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मीडिया को सच्चाई दिखाने के लिए जाना जाता है। 

गौरतलब है कि भाजपा में टिकट बंटवारे को लेकर घमासान मचा हुआ है। वहीं खबरें आईं की रणजीत चौटाला को इस बार भाजपा विधानसभा का टिकट नहीं दे रही है। इसके बाद चौटाला कुछ दिन दिल्ली में रहे। जिसके बाद से सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा होने लगी कि भाजपा द्वारा टिकट नकारने के बाद चौटाला कांग्रेस ज्वाइन कर सकते हैं। यहां तक कुछ जगह सूत्रों के हवाले से कहा गया रणजीत चौटाला कांग्रेस के बड़े नेताओं के संपर्क में भी है। हालांकि इन सभी चर्चाओं पर अब स्वयं रणजीत चौटाला ने विराम लगा दिया है।  

    (पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Saurabh Pal

Related News

static