होली के रंग में रंगे नजर आए कैबिनेट मंत्री चौधरी रंजीत सिंह चौटाला, प्रदेशवासियों को दी बधाई
punjabkesari.in Wednesday, Mar 08, 2023 - 02:52 PM (IST)

सिरसा (सतनाम सिंह) : देशभर में जहां होली का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है, वहीं नेता भी होली के रंग में रंगे हुए नजर आ रहे हैं। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री चौधरी रंजीत सिंह चौटाला ने अपने कार्यकर्ताओं संग होली खेली। सिरसा निवास पर कैबिनेट मंत्री और कार्यकर्ता होली के रंग में रंगे हुए नजर आए। इस मौके पर चौधरी रंजीत सिंह चौटाला ने होली के पर्व की बधाई भी दी।
मीडिया से बातचीत करते हुए हरियाणा के कैबिनेट मंत्री चौधरी रंजीत सिंह चौटाला ने कहा कि होली का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। यह त्यौहार भाईचारे का होता है। इसलिए सभी लोगों को आपसी मतभेद भुलाकर भाईचारे को कायम रखते हुए होली के त्यौहार को शांतिपूर्वक मनाना चाहिए।