रणजीत सिंह ने निगम के अधिकारी को चेताया, कहा- सुधार कर लो, काम करने की मिलती है तनख्वाह

2/6/2020 11:46:15 AM

हिसार (ब्यूरो) : अपने आप में सुधार कर लो। जो शिकायतें आती हैं उनका समाधान हो। काम से बचने की कोशिश मत करो। आपको काम करने की तनख्वाह मिलती है अगर आगे से ऐसा कुछ हुआ तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह चेतावनी ऊर्जा एवं जेल मंत्री रणजीत सिंह ने पी.डब्ल्यू.डी. विश्रामगृह में लगे खुले दरबार में जनता की शिकायतें सुनते हुए बिजली निगम के आदमपुर एस.डी.ओ. को दी। 

खुले दरबार में करीब 400 शिकायतें रखी गईं जिनमें से अधिकांश बिजली निगम से सम्बंधित थीं। इन शिकायतों पर ऊर्जा मंत्री ने मौके पर ही अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। कुछ शिकायतें ऐसी भी थीं जोकि पहले भी खुले दरबार में रखी जा चुकी थीं। इस पर भी ऊर्जा मंत्री ने नाराजगी भी जताई। खुले दरबार में पूर्व विधायक रामभगत शर्मा, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधीक्षक अभियंता आर.एस. सभ्रवाल, डी.एफ.एस.सी. सुभाष सिहाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी व विभिन्न गांवों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Isha