विदेशी नंबर से कॉल करके नाबालिग से मांगी 15 लाख की रंगदारी, जान से मारने की दी धमकी

punjabkesari.in Thursday, Jun 11, 2026 - 10:33 AM (IST)

सफीदो : वार्ड नं. 11 की गीता कॉलोनी में नाबालिग युवक को विदेशी नंबर से कॉल कर 15 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई। पीड़ित परिवार भयभीत है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कई टीमें गठित कर दी हैं। पुलिस ने आस-पास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज भी खंगालनी शुरू कर दी है।

वार्ड नं. 11 निवासी व्यक्ति ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 7 जून की शाम करीब 6 बजे उनके बेटे के मोबाइल फोन पर व्हाट्सएप के जरिए एक अज्ञात विदेशी नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने 15 लाख रुपए की मांग करते हुए धमकी दी कि यदि पैसे नहीं दिए गए तो अंजाम बेहद गंभीर होगा। कॉल करने वाले ने उन्हें 2 दिन का समय दिया था। इसके बाद 9 जून की सुबह करीब 11 बजे फिर उसी अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई जिसे उन्होंने नहीं उठाया। इसके तुरंत बाद फोन पर एक मैसेज आया जिसमें दोबारा फिरौती की मांग दोहराई गई। लगातार कई बार कॉल और मैसेज कर परिवार को डराने-धमकाने का प्रयास किया गया। मैसेज में लिखी गई भाषा बेहद आपत्तिजनक व डर पैदा करने वाली थी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)               

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static