कांग्रेस छोड़ राव बहादुर सिंह ने थामा जेजेपी का दामन, महेंद्रगढ़-भिवानी से लड़ सकते हैं लोकसभा का चुनाव

3/20/2024 3:25:48 PM

चंडीगढ़ः लोकसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों में आया राम गया राम की कवायद शुरू हो गई है। गठबंधन टूटने और सत्ता से हटने के बाद जेजेपी ने कांग्रेस में बड़ी सेंधमारी की है। जेजेपी ने कांग्रेस नेता राव बहादुर सिंह को अपने पाले में ले लिया है। 

राव बहादुर सिंह ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। आज बुधवार को उन्होंने पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की मौजूदगी में जन नायक जनता पार्टी ज्वाइन कर ली।   

ऐसी चर्चा थी कि भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट से अजय चौटाला चुनाव लड़ सकते हैं यदि कोई कानूनी पेचीदगी नहीं फंसी तो अन्यथा दिग्विजय चौटाला की भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा से उम्मीदवारी तय थी। लेकिन अब राव बहादुर सिंह के जेजेपी ज्वाइन करने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि वह भिवानी महेंद्रगढ़ से चुनाव लड़ सकते हैं।  

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Content Editor

Saurabh Pal