आज बादली में सद्भाव यात्रा में शामिल होंगे राव नरेन्द्र सिंह, कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं से की पहुंचने की अपील
punjabkesari.in Saturday, May 16, 2026 - 01:38 PM (IST)
हरियाणा डेस्क : हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेन्द्र सिंह आज बादली में सदभाव यात्रा में शामिल होंगे। राव नरेंद्र ने इसकी जानकारी पोस्ट शेयर कर दी। उन्होंने लिखा है कि नमस्कार साथियों। आज शाम 4 बजे मैं बादली में आयोजित सद्भाव यात्रा में शामिल हो रहा हूँ। मैं कांग्रेस पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं अपने सभी साथियों से आग्रह करता हूँ कि अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर यात्रा को सफल बनाएं।
बताया जा रहा है कि यह यात्रा 3 बजे याकूबपुर, 4 बजे सोधी व 5 बजे पेल्पा, 6 बजे निमाणा से होकर निकलेगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)