4 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

3/17/2018 2:51:26 PM

हिसार(विनोद सैनी): हरियाणा में 12 साल तक की बच्चियों से रेप पर दोषी को फांसी की सजा का कानून बनने के बाद भी हवस के दरिंदों को खौफ नहीं है। वहीं हिसार में युवक ने 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म किया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को पकड़ लिया है। आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। जानकारी के अनुसार आरोपी ने फाग के दिन बच्ची को हवस का शिकार बनाया था। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक का बच्ची के घर आना-जाना था। इसी दौरान उसने मौके का फायदा उठा बच्ची के साथ घिनौनी घटना को अंजाम दिया। बाद में बच्ची को दिक्कत आने लगी तो उसने अपनी मां को बताया। पीड़िता की मां ने इस बारे में महिला पुलिस थाने में शिकायत दी। 

पुलिस ने बताया कि उन्होंने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आरोपी दिहाड़ी मजदूरी का काम करता है।

मध्यप्रदेश के बाद हरियाणा में बच्चियों से दुष्कर्म करने पर फांसी देने का कानून बना है। जिसके तहत 12 साल तक की बच्चियों से रेप पर आरोपी को 14 साल की कैद या फांसी की सजा दी जाएगी। हालांकि बाद में इस सजा को बढ़ाया भी जा सकता है। 

Punjab Kesari