रेप आरोपी ने की आत्महत्या, शिकायतकर्ता महिला सहित चार के खिलाफ केस दर्ज

11/24/2021 10:12:05 AM

रेवाड़ी (योगेंद्र सिंह) : समीपस्थ ग्राम जोनावास रहने वाले एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के खिलाफ जिला अलवर निवासी एक महिला ने 2 महीने पहले रेप का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। मृतक के पिता ने दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला सहित चार अन्य के खिलाफ आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने मेरे बेटे को आत्महत्या के लिए मजबूर किया है। यह लोग रेप के झूठे केस में फंसा कर उससे 5 लाख रूपए ऐंठने के लिए उसे परेशान कर रहे थे।

धारूहेड़ा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव जोनावास रहने वाले योगेश ने जहरीला पदार्थ खाया और उसकी हालत बिगड़ने पर जब परिजनों को इसकी सूचना मिली तो वह उसे हॉस्पिटल लेकर गए। जहां उसकी मौत हो गई मृतक के पिता सुरेंद्र ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा ई कार्ट कंपनी में काम करता है। 15 अक्टूबर को अलवर निवासी एक महिला ने उनके बेटे के खिलाफ मॉडल टाउन थाने में दुष्कर्म का झूठा मामला दर्ज कराया था। पिता का आरोप है कि महिला ने उसके बेटे से रुपए ऐंठने के लिए झूठा केस दर्ज कराया था।  सुरेंद्र ने दुष्कर्म का केस दर्ज कराने वाली महिला सहित चार लोगों के खिलाफ उसके बेटे को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कराया है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Isha