रेप के आरोपी की पीजीआई में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

7/12/2018 3:45:21 PM

रोहतक (दीपक भारद्वाज): रोहतक की सुनारिया जेल में रेप की सजा काट रहे कैदी की पीजीआई में मौत हो गई। मृतक का नाम गौरव है अौर वह सोनीपत का रहने वाला था। अभी मृतक का पोस्टमार्टम चल रहा है। 

जानकारी के अनुसार कैदी को 10 दिन पहले ही सोनीपत जेल से रोहतक में शिफ्ट किया गया था। वहीं मृतक के भाई अमित ने जेल के अंदर हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि अभी तक मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। 

Nisha Bhardwaj