9 साल की बच्ची से रेप व हत्या के मामले में 3 को सजा-ए-मौत

1/19/2017 3:17:53 PM

नारनौल (प्रदीप बालरोड़िया):नारनौल की सेशन कोर्ट ने आज बड़ा फैसला सुनाया। जिसके तहत रेप के बाद हत्या करने वाले 3 आरोपियों को फांसी की सजा सुनाई गई। इसके साथ ही एक को बरी कर दिया गया। दरअसल नारनौल के समीप स्थित अटेली में 31 अक्तूबर 2014 की रात को 9 साल की बच्ची चूहा छोड़ने आई थी। जिसका अपहरण कर लिया गया था। पुलिस ने रात भर बच्ची को ढूंढा लेकिन अगली सुबह उन्हें उसका शव बरामद हुआ। जब उसका पोस्टमार्टम हुआ तो पुष्टि हुई कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है। वहीं 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। 

 

गुरुवार को सुनवाई के दौरान 3 साल पुराने दरिंदगी के इस केस में आरके डोगरा की फास्ट ट्रैक कोर्ट ने अटेली के वार्ड-10 के रहने वाले दीपक, राजेश और अरुण को फांसी की सजा सुनाई है। वहीं कोर्ट ने रेलवे में इंजीनियर बताए जा रहे चौथे आरोपी संजय को बरी कर दिया।

 

बताया जा रहा है कि आरोपियों को इस मामले में एक बड़े नेता का राजनैतिक संरक्षण होने के चलते पुलिस ज्यादा हस्तक्षेप नहीं कर रही थी। जब बच्ची को न्याय दिलवाने के लिए बड़ा आंदोलन हुआ, तब जाकर पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया था। फास्ट ट्रैक कोर्ट में अब तक इस मामले में 35 लोगों की गवाही हुई। उसके बाद सच्चाई सामने आई।