रोहतक: महंत पर दुष्कर्म का केस दर्ज, पीड़िता बोली- कई साल से कर रहा था यौन शोषण

6/3/2023 10:42:02 AM

रोहतक : जिले में एक मठ के महंत के खिलाफ शहर की एक महिला ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। सिटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार महिला ने दी शिकायत में बताया कि वह सिटी थाना एरिया में मठ के महंत को 15 से 20 साल से जानती है।

पीड़िता का आरोप है कि महंत उसका कई साल से यौन शोषण कर रहा है। विरोध करने पर मारपीट की गई।   देर रात सिटी थाने में महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। प्रभारी थाना सिटी शमशेर सिंह ने कहा कि महिला ने गुरुवार शाम को शिकायत दी थी। देर रात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Content Writer

Isha