दोस्त को मिलने आए युवक की बिगड़ी नियत, सो रही नाबालिगा से किया दुष्कर्म(VIDEO)

7/12/2018 12:09:49 PM

फरीदाबाद (अनिल राठी): फरीदाबाद के सबसे बड़े सिविल अस्पताल बादशाह खान में हर रोज हजारों की संख्या में मरीज इलाज के लिए आते हैं। तीन मंजिला इस अस्पताल में भर्ती मरीजों के साथ -साथ गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी भी कराई जाती है। वहीं अस्पताल में मरीज के साथ आई नाबालिग लड़की के साथ एक युवक ने रेप किया। दूसरे मरीज के अटेंडेंट ने शोर मचाया तो आरोपी वहां से भागने लगा लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। आरोपी सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार दो दिन पहले महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया था। उसकी देख-रेख करने के लिए महिला की 12-13 साल की छोटी बहन साथ आई थी। गत रात नाबालिग अपनी बहन के पास ही दूसरे बैड पर सोई हुई थी कि एक 24-25 साल का एक युवक उसके कमरे में घुस आया अौर सोते समय उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। बच्ची नींद में थी तभी एक और मरीज के अटेंडेंट ने उसे ऐसा करते देख लिया और शोेर मचा दिया। जिसके बाद आरोपी युवक भागने लगा लेकिन अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। वहीं दूसरी ओर आरोपी अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

पीड़िता की बहन के मुताबिक़ वह और उसकी बहन अलग-अलग बैड पर सोइ हुई थी जब शोर मचा तब जाकर उसकी नींद खुली तो देखा की बहुत भीड़ इकठ्ठी है और उसकी बहन के कपडे खराब थे। उसकी बहन फिर भी गहरी नींद में थी उसने उसको जगाया। पीड़िता की बहन के मुताबिक उसकी बहन कभी ऐसे नहीं सोती थी उसे लगता है उसको कोई नशीली चीज दी गई थी। जिसके बाद आरोपी ने उसके साथ गलत हरकत की। वह चाहती है की उसकी बहन के साथ रेप करने वाले आरोपी को जिंदगी भर जेल में सड़ने की कड़ी सजा मिलनी चाहिए। 

वहीं घटना के चश्मदीद का कहना है कि आरोपी नाबालिग के बैड पर लेट कर गलत हरकत कर रहा था तभी उसने उसे देख लिया और स्टाफ और सिक्योरटी गार्ड को बताया। जिसके बाद सिक्योरिटी गार्ड ने आरोपी पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। 

पुलिस के मुताबिक़ आरोपी युवक अस्पताल में अपने दोस्त से मिलने आया था। लेकिन उसका दोस्त उसे नहीं मिला तभी आरोपी ने लड़की को सोते देखा और उसकी नियत खराब हो गई और उसने उसके साथ गलत काम किया। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर 4 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। 
 

Nisha Bhardwaj