बेहोशी का टीका लगा पत्नी से दुष्कर्म, आरोपी ने एक साल पहले की थी शादी

11/21/2021 1:25:43 PM

हिसार: जिले के एक गांव निवासी एक महिला ने सिरसा निवासी उसकी बेटी के पति व ससुराल के अन्य लोगों के खिलाफ महिला थाने में शिकायत दी है। पुलिस को दी शिकायत में शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि उसकी बेटी की उम्र करीब 15 वर्ष है। उसने अपनी बेटी की शादी जून 2020 में सिरसा निवासी युवक के साथ की थी। बेटी के नाबालिग होने के कारण उसने शादी के बाद बेटी को ससुराल नहीं भेजा। महिला का आरोप है कि 14 अगस्त 2021 को उसका दामाद उसकी बेटी को जबरदस्ती अपने साथ ले गया। 24 अगस्त को उसकी बेटी हिसार वन स्टॉप सेंटर में मिली।

नशे का टीका लगा किया दुष्कर्म  
उसकी बेटी ने बताया कि आरोपी ने उसे नशे के टीके देकर बेहोशी की हालत में उससे दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  वहीं, शहर निवासी एक महिला ने युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और देह व्यापार का आरोप लगाया है।  


(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Isha