लाख कोशिशों के बाद भी नहीं थम रही रेप की घटनाएं, नाबालिगा को घर ले जाकर लूटी अस्मत(Video)

1/23/2018 4:03:41 PM

टोहाना(सुशील सिंघला): पुलिस और सरकार की लाख कोशिशों के बाद भी हरियाणा में  रेप के मामले थमने का नाम नही ले रहे है। हरियाणा के टोहाना से अब 15 वर्ष की नाबालिग अनुसूचित जाति की लड़की से बलात्कार का मामला आया सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को अपने कब्जे में ले लिया है। जिसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस ने युवती का मेडिकल कराकर लड़की के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

प्रदेश में लगातार दिन प्रतिदिन रेप व गैंगरेप के मामलों में बढ़ोतरी हो रही हैं जो प्रदेश के लिए बेहद चिंताजनक हो रहा है। अबकि बार मामला टोहाना महिला पुलिस के पास आया हैं जिसमे अनुसूचित जाति की नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार का मामला आया है। मामले की गम्भीरता को देखते हुए डीएसपी टोहाना जोगिंद्र शर्मा ने स्वयं सारी कार्यवाही की। साथ ही जानकारी मिलने के बाद एसपी दीपक सहारण स्वंय रात्रि मौके पर पंहुचे तथा लडकी के ब्यान दर्ज किए। 

 डीएसपी जोगिंद्र ने बताया कि लड़की के पिता ने शिकायत में कहा कि उसकी नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर दोषी अपने घर ले गया। उस वक्त आरोपी के घर पर कोई नहीं था। जहां पर उसने लड़की जबरदस्ती करते हुए बलात्कार किया। जिसके बाद कई दिन तक लडकी डरी सहमी घर मे रहने लगी तो उसके पिता ने उसके डरे होने की बात बारे पूछता तो उसने पूरी जानकारी उसके पिता को दी। लड़की अनुसूचित जाति से सम्बद्ध रखती हैं। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर बलातकार के आरोपी को काबू कर लिया है तथा जांच शुरू कर दी है।

वहीं जानकारी में यह भी सामने आया कि दोषी लड़का आपराधिक गतिविधियों में पहले भी शामिल रहा हैं। जिसकी जानकारी पुलिस द्वारा जुटाई जा रही हैं। पुलिस ने पोस्को एकट, एससी एसटी एक्ट सहित तमाम धाराओ के  तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीडि़ता को महिला पुलिस ने जिला मुख्यालय ले जाकर उसका मेडिकल करवाया जिसकी रिपोर्ट अभी आनी बाकी हैं। दूसरी तरफ मामले की विस्तार से जानकारी पुलिस द्वारा इकट्ठी की जा रही हैं। दोषी को अदालत में पेश किया जाएगा।