छोटे भाई की पत्नी से दुष्कर्म, आरोपी काबू

5/29/2018 9:10:25 AM

पानीपत(संजीव नैन): डाबर कालोनी में रिश्ते को कलंकित करने वाला एक शर्मनाक वाकया सामने आया है। जहां एक व्यक्ति ने अपने छोटे भाई की पत्नी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया। आरोपी ने महिला को धमकी दी कि यदि किसी को बताया तो वह जान से हाथ धो बैठेगी। सूचना मिलते ही थाना किला पुलिस ने महिला के बयानों के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी को काबू कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार डाबर कालोनी निवासी महिला ने पुलिस बयान में बताया कि 2-3 साल पहले उसकी बड़ी बहन तथा उसकी शादी 2 सगे भाइयों से हुई थी। दोनों बहनें एक ही घर में रहती हैं। गर्मी के चलते पति व जेठ घर की छत पर सो रहे थे जबकि वह अकेली अंदर कमरे में लेटी हुई थी। देर रात्रि जेठ पानी लेने के बहाने छत से नीचे आया और उसके कमरे में घुस गया। उसे अकेली सोता देख जेठ ने उसके साथ दुष्कर्म कर डाला।

उसने घटना की सूचना अपने पति व मायके वालों को दी। जिस पर उसके भाइयों व पति ने जब जेठ से इस संबंध में बात की तो जेठ ने उनके साथ भी मारपीट की। पुलिस मौके पर पहुंची और महिला का मेडिकल करवाकर मैजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज करवाए। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया तथा उसे अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 
 

Rakhi Yadav