चीज दिलवाने के बहाने साढ़े तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म, गिरफ्तार (Video)

6/29/2018 9:10:12 AM

गोहाना(सुनील जिंदल):  गोहाना के सदर थाना के अंतर्गत आने वाले एक गांव में साढ़े 3 साल की बच्ची के साथ उसके नाबालिग चचेरे भाई द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जुवेनाइल जेल भेज दिया है।

दरअसल, 16 साल का आरोपी अपनी बहन को खाने का सामान दिलवाने के बहाने घर से बाहर ले गया। सामान दिलवाने के बाद वह उसे एक खाली पड़े मकान में ले गया और बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बाद में बच्ची को घर छोड़ गया। घटना के बाद से बच्ची घबराई हुई थी।

परिजन जब बच्ची को नहलाने लगे तो उसकी हालत देखकर सन्न रह गए। वह बच्ची को डॉक्टर के पास लेकर गए तो डॉक्टर ने उसके साथ दुष्कर्म होने की पुष्टि की। जिसके बाद उन्होंने गोहाना सदर थाना में पहुंचकर सारी घटना की जानकारी पुलिस को दी।  
 

Rakhi Yadav