शादी का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म, जान से मारने की दी धमकी

8/24/2020 3:53:27 PM

जींद : शहर की एक महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ 5 साल तक दुष्कर्म किया। जब उसने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। महिला ने मामले की शिकायत महिला थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

शहर की एक कॉलोनी की महिला ने महिला थाना पुलिस को बताया कि उसकी लगभग 5 साल पहले जान-पहचान शहर की नेताजी कॉलोनी निवासी कृष्ण से हुई थी। उसके बाद उन दोनों की दोस्ती हो गई और वह उसके घर आने-जाने लगा। कृष्ण ने उससे शादी करने का वायदा किया और उसके साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा। 20 अगस्त को वह उसके घर आया और नशीला पदार्थ पिलाकर फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में उससे शादी करने से मना कर दिया। जब उसने विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी। 

जांच अधिकारी ए.एस.आई. अनिता देवी ने बताया कि महिला की शिकायत पर कृष्ण के खिलाफ दुष्कर्म करने, नशीला पदार्थ पिलाने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। 

Manisha rana