दुष्कर्म पीड़िता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, 3 बच्चों की मां थी मृतका

3/20/2021 2:14:51 PM

भिवानी (अशोक): हरियाणा के भिवानी में 3 बच्चों की मां ने अपहरण और दुष्कर्म से शर्मसार होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों के बयान के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। 

जानकारी के मुताबिक भिवानी जिले के एक गांव की 40 वर्षीय महिला जनवरी माह में लापता हो गई थी। जिसके बाद महिला के पति ने गांव के ही 20 साल के युवक पर पत्नी को भगा ले जाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने इस मामले में महिला को बरामद कर कोर्ट में उसके बयान दर्ज कराए थे। जिस पर महिला ने युवक द्वारा नशीला पदार्थ खिलाकर अपहरण व दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था, लेकिन इस घटना के बाद महिला काफी परेशान रहने लगी, जिसके चलते उसने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या अपनी जान दे दी।

इस बारे में भिवानी के डीएसपी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की पुलिस जांच कर रही है। मृतक महिला के परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस कार्रवाई आगे बढ़ा रही है। इस मामले में महिला ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ अपहरण व दुष्कर्म का आरोप भी दर्ज करवाया हुआ है। मृतक महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाकर उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

Content Writer

vinod kumar