रेप पीड़िता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खोली पुलिस की पोल, अधिकारियों पर संगीन आरोप

6/19/2019 4:38:03 PM

पानीपत (अनिल कुमार): पानीपत के मशहूर व्यपारी विकास गर्ग पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली युवती ने बुधवार को प्रेस वार्ता कर महिला थाने की एसएचओ समेत महिला पुलिस अधिकारियों पर संगीन आरोप जड़ दिए। युवती का आरोप है उसका मोबाइल छीनकर पुलिस ने सारे फोटोग्राफ वीडियो क्लिप डिलीट कर। युवती का कहना है पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने की बजाय उन्हें ही धमका रही है। उन्होंने बताया कि पानीपत की महिला सेल की कर्मचारी इंसाफ की लड़ाई लड़ रही समाजसेवी सविता आर्य को भी अधिकारी धमकी दे रहे है कि इस केस से दूर रहे।

दअरसल शहर के जाने माने व्यपारी पर गन पॉइंट पर बलात्कार करने और फिर इस लड़की की अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगा था। पीड़िता लड़की अश्लील वीडियो और फोटोग्राफ पुलिस को सौंप भी चुकी है लेकिन बावजूद इसके अब तक पुलिस विकास गर्ग को गिरफ्तार भी नहीं कर पाई। वहीं लड़की का आरोप है कि  महिला थाने जाती है उसे धमकाया जाता है बल्कि उनकी इस लड़ाई में साथ देने वाली समाज सेवी सविता आर्य को भी पुलिस की महिला अफसर ने धमकी दी है कि केस से दूर रहे तुम पुलिस की पॉवर नहीं जाती। वहीं इस मामले पर डीएसपी सतीश वत्स ने कहा कि उनके संज्ञान में मामला नही है अगर ऐसा है तो जांच होगी।

Naveen Dalal