नाबालिग छात्रा के साथ 6 महीने से दुष्कर्म कर रहा था युवक, गर्भवती हुई तो हुआ खुलासा

8/29/2020 12:19:43 PM

सोनीपत (पवन राठी): सोनीपत में एक नाबालिग छात्रा के साथ छह माह तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इसका खुलासा तब चला जब छात्रा गर्भवती हुई। जिस पर उन्होंने पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

इस बारे पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक ठेकेदार के पास काम करता है। करीब छह महीने पहले उसने नाबालिग छात्रा को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। आरोपी ने पीड़ित छात्रा को बताया था कि उसकी अश्लील वीडियो बना ली है। जिसके बाद वह उसे वायरल करने की धमकी देकर कई बाद दुष्कर्म करता रहा। 

आरोपी ने छात्रा को शादी करने का भी भरोसा दिया। जिस पर छात्रा ने पूरे मामले से परिजनों को अवगत कराया। इस पर पुलिस ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया। इसी बीच रात को आरोपी ने सामान लेकर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच करने के साथ ही, आरोपी से पूछताछ करेगी।

vinod kumar