गुरुग्राम में शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म, आरोपी फरार

4/20/2018 8:29:20 PM

गुरूग्राम(सतीश कुमार):  साइबर सिटी गुरुग्राम में शादी का झांसा देकर मसाज पार्लर में काम करने वाली एक लड़की से रेप करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

जानकारी के अनुसार हिसार की रहने वाली एक पीड़िता ने हिसार पुलिस को लिखित शिकायत देकर एक युवक पर आरोप लगाया है। उसने कहा कि सुरेंद्र नाम के एक व्यक्ति ने उसे अपने प्यार के जाल में फसांकर शादी का झांसा दिया। इस दौरान वह उसके साथ रेप करता रहा। 

जिसके बाद एक दिन आरोपी युवक उसे छोड़कर कहीं फरार हो गया। पीड़िता ने उसे ढूंढ़ने की बहुत कोशिश की लेकिन वह नहीं मिला। जिसके बाद उसने हिसार पुलिस को इसकी शिकायत दी। हिसार पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर गुरुग्राम पुलिस को भेज दिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

 

Rakhi Yadav