विधवा के साथ दुष्कर्म, बच्चे को जन्म देने के बाद दुष्कर्म की घटना आई सामने

5/20/2021 4:01:38 PM

रेवाड़ी (योगेंद्र सिंह): जाटूसाना थाने में एक विधवा ने 2 लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया है। गर्भवती विधवा ने एक बच्चे को जन्म दिया और इसके बाद दुष्कर्म की घटना का खुलासा हुआ। असल मे 8 साल पहले पीड़िता के पति की मौत हो गई थी। उसके 2 बच्चे हैं। इसके बाद उसके सास-ससुर का भी निधन हो गया। 

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि बच्चों के साथ वह घर पर अकेली रहती है, इसका फायदा उठाते हुए गांव के एक युवक उसके घर जबर्दस्ती घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह जबरदस्ती उसके साथ संबंध बनाता रहा। इसी दौरान गांव के ही एक व्यक्ति ने भी उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। इसके बाद वह गर्भवती हो गई। 2 दिन पूर्व ही उसने एक बच्चे को जन्म दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

Content Writer

Shivam