विधवा महिला से दुष्कर्म, पुलिस पर मामला न दर्ज करने का आरोप

2/24/2018 9:19:24 PM

पलवल(गुरूदत्त गर्ग): पलवल में एक विधवा के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दस दिन बाद भी मुकदमा दर्ज नही किया है। पीड़िता रोजाना न्याय की आस में सुबह से लेकर शाम तक थाने में बैठकर निराश होकर अपने घर लौट जाती है। पीड़िता पलवल जिले के उपमंडल हथीन के गांव भीमसिका की रहने वाली है।

पीड़िता और उसके परिजनों के अनुसार गत 15 फवरी की शाम को उसके साथ मलाई गांव के दो लोगों ने गाड़ी में अपहरण करते हुए मारपीट कर दुष्कर्म किया था। इस घटना की शिकायत पहले उटावड़ चौकी में दी गई उसके बार रात करीब दस बजे महिला थाने पहुंचे थे।

पीड़िता ने बताया कि वह मलाई गाँव से पैदल ही अपने गाँव की और जा रही थी। पीछे से कार में आए रशीद और उसके साथ एक और ने उसे जबरन कार में डाल लिया और फिर गांव से थोड़ा आगे जाकर एक मकान में उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। उनके चंगुल से छूटने के बाद जब उसने शोर मचाया तो वहां काफी लोग जमा हो गए। पीडिता ने दोनों के उपर दुष्कर्म करने के आरोप लगाए हैं।

इस सम्बन्ध में महिला थाना प्रभारी ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। कहा यह महिला की इज्जत से जुड़ा मामला है जल्द जांच पूरी  निपटारा कर दिया जाएगा।