शादी का झांसा देकर विधवा भाभी से करता रहा रेप, मृतक भाई की बीमा राशि भी हड़पी

5/24/2017 8:15:26 AM

कैथल (सुखविंद्र):30 वर्षीय विधवा महिला से रिश्ते में देवर लगने वाला आरोपी शादी का झांसा देकर कई सालों तक उसका रेप करता रहा। इस अनैतिक कार्य में आरोपी का साथ पीड़ित की सास ने दिया। महिला का आरोप है कि पति की मौत के बाद उसे जो बीमा राशि मिली थी, उसे भी आरोपी ने धोखे से हड़प ली। अब आरोपी ने विधवा से शादी करने से भी मना कर दिया और किसी को इस बारे में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी है।

महिला की शिकायत मिलने पर एस.पी. ने तुरंत महिला थाने में मामला दर्ज करने के आदेश दिए थे। इंस्पैक्टर निर्मला देवी ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर गांव चंदाना निवासी देवर सुखबीर व पीड़िता की सास बोहती देवी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित विधवा महिला का आरोप है कि आरोपी सुखबीर उसे विश्वास में लेकर धोखे से चैक पर साइन करवाकर 7.40 लाख रुपए ले गया। आरोपी ने कहा था कि वह उसके नाम प्लाट खरीदेगा लेकिन आरोपी ने प्लाट भी स्वयं के नाम खरीद लिए।