खाकी फिर से दागदार, नौकरी दिलवाने के बहाने महिला से बलात्कार

6/20/2018 7:01:09 PM

होडल(हरिओम): हरियाणा की खाकी फिर एक बार एक बार दागदार हुई है वाक्य होडल के गांव डकोरा का है। जहां पीड़ित महिला होडल के गांव डकोरा की निवासी है और विधवा है जो अपने बच्चो के साथ रहती है। पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने पीड़िता को नौकरी दिलवाने का झांसा दिया। जो उसे बहाने से अपने साथ ले गया और जबरदस्ती पीड़िता से रेप किया और उसकी वीडियो बना ली। पीड़िता का अारोप है कि वे पुलिस में नौकरी करता है, जिसके चलते पुलिस उसे बचाने में लगी हुई है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।     

पीड़िता ने बताया कि वे घर पर अकेली थी। इस दौरान अारोपी मौके देखकर घर में चाकू लेकर घुस अाया और चाकू की नोक पर रेप किया। अारोपी जान से मारने की धमकी देता हुअा फरार हो गया।  अारोपी के अत्याचारों से तंग महिला ने सारी बात घर वालों को बता दी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।   

परिजनों का अारोप है कि पुलिस लगातार राजीनामे का दबाव बना रही है। पीड़िता ने मिडिया के मध्य से न्याय की गुहार लगाई है वही जब इस मामले में महिला थाना इन्चार्ज से बात की तो उन्होंने  पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। उनका कहना है कि जल्द ही अारोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।   
 

Deepak Paul