शादी का झांसा देकर 12 साल तक करता रहा दुष्कर्म, महिला की शिकायत पुलिस ने दर्ज किया FIR

2/18/2023 6:06:48 PM

कैथल (जयपाल) : सीवन थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने ही गांव के एक व्यक्ति पर लगातार 12 सालों तक दुष्कर्म करने के गंभीर आरोप लगाए है। महिला की शिकायत आरोपित अमर सिंह के विरुद्ध सीवन थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। शिकायत में बताया कि उसके पति की मौत साल 2008 में हो गई थी। उसके पास तीन बच्चे भी हैं और साल 2010 से आरोपित उसके संपर्क में आया था। उस समय आरोपित ने उसे कहा था कि वह जल्द ही अपनी पत्नी को तलाक देकर उसके साथ शादी कर लेगा। आरोपित ने साल 2010 से 2022 तक कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान वह उससे करीब 35 लाख रुपये सहित सोने की ज्वैलरी हड़प लिया। जब वह उससे शादी के लिए कहती तो वह टाल मटोल करने लगता। आरोपित कई बार उसके घर भी आया था और वहां भी उसके साथ दुष्कर्म किया। 

जब इस मामले को लेकर सीवन थाने के एसएचओ सुरेश सैनी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उनके पास कल एक महिला की शिकायत आई थी। जिस पर उन्होंने सीवन के रहने वाले एक व्यक्ति पर दुष्कर्म करने व उसे 35 लाख हड़पने के आरोप लगाए थे। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच में जुट गई है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Gourav Chouhan