नौकरी देने के बहाने चलते ट्रक में किया दुष्कर्म, फिर टोल प्लाजा के पास छोड़कर भागे आरोपी

5/17/2022 1:26:19 PM

सोनीपत: सदर थाना क्षेत्र के गांव की किशोरी को नौकरी के बहाने बुलाने के बाद उसके साथ चलते ट्रक में सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। बाद में आरोपी किशोरी को बादली टोल प्लाजा के पास छोड़कर भाग गए। किशोरी ने पुलिस को सूचना दी।  

17 वर्षीय किशोरी ने सदर थाना पुलिस को बताया कि वह नौकरी की तलाश में थी। उसकी पहचान गांव मेहंदीपुर के गोविंद उर्फ मोनू के साथ हो गई थी। गोविंद एक कंपनी में ट्रक पर चालक है। उसने कहा कि वह एक कंपनी में उसकी नौकरी लगवा देगा। आरोपी ने 13 मई को उसे मुरथल क्षेत्र में बुलाया था। वहां उसने अपने साथी कर्मी गांव नांगल खुर्द के रोबिन को भी बुला लिया।
आरोपियों ने उसे ट्रक में बैठा लिया। इसके बाद ट्रक में लेकर चल पड़े। आरोपियों ने रास्ते में शराब खरीद ली। उन्होंने नशा करने के उसके साथ ट्रक में सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपियों ने उसे बादली टोल प्लाजा के पास सुनसान स्थान पर उतार दिया और वहां से भाग गए।

उसने होश में आने के बाद डायल 112 पर कॉल की। इसके बाद पुलिस पहुंची और उसे लेकर आई। किशोरी को लेकर आने के बाद सदर थाना पुलिस ने बयान दर्ज किए तो उसने अगस्त, 2021 में भी उसके साथ तीन युवकों द्वारा दुष्कर्म करने का पता लगा। पुलिस ने पांचों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

 

Content Writer

Isha