तीन बच्चों की मां के साथ नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म, विरोध करने पर किया घायल

3/26/2022 2:52:58 PM

सोनीपत: सोनीपत में महिला को नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसके साथ होटल में दुष्कर्म करने व विरोध करने पर अपने दोस्त के कमरे में ले जाकर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के बयान पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी समेत चार को गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें मुख्य आरोपी को रिमांड पर लिया गया है। 

महिला ने पुलिस को बताया कि वह तीन बच्चों की मां है। वह फिलहाल नौकरी की तलाश में थी। उसकी फोन पर सेहरी गांव के सवीन के साथ बात हुई थी। सवीन ने उसे झांसा देकर 21 मार्च को बहालगढ़ बुला लिया था। वह उसे लेकर मुरथल क्षेत्र स्थित होटल में गया था। यहां धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया था।  बाद में होश में आने पर उसने खुद को एक क्लीनिक पर पाया था, जहां आरोपियों ने उसका मोबाइल व पर्स भी छीन लिया।

पुलिस ने इस मामले में सीमा, मनोज, प्रदीप व मुख्य आरोपी सवीन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी को कोर्ट में पेश किया। सवीन को रिमांड पर लिया गया है। अन्य को अदालत के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Content Writer

Isha