महिला को अगवा कर खेतों में किया दुष्कर्म

5/21/2017 10:11:48 AM

रोहतक:गांव सुनारियां कला में अपनी ताऊ के घर जा रही महिला को गांव के युवक ने साथी संग मिलकर अगवा कर लिया। उसके बाद आरोपी उसे खेतों में ले गया और दुष्कर्म कर उसे छोड़कर फरार हो गया। वह किसी तरह घर पहुंची और घटना की जानकारी दी। परिजन महिला को लेकर थाने पहुंचे। 

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव सुनारियां कला में एक महिला शुक्रवार रात करीब साढ़े 9 बजे अपनी ताऊ के घर जा रही थी कि रास्ते में गांव का ही अजीत उर्फ भींडा अपने दोस्त संग गाड़ी लेकर आया और उसे अगवा कर ले गया। आरोपी उसे गांव के खेतों के ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया जबकि उसका साथी गाड़ी में बैठा रहा। 

सूचना पाकर देर रात को ही डी.एस.पी. पुष्पा खत्री ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। डी.एस.पी. पृथी सिंह ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी चल रही है।