टायर फटने से पलटी तेज रफ्तार ट्राली, 1 की मौत, 17 गंभीर घायल

9/17/2018 4:48:05 PM

रेवाड़ी(मोहिंद्र भारती):  रेवाड़ी के फिदेड़ी गांव में तेज रफ्तार के चलते एक ट्राली का टायर फट गया, जिसके दौरान वे पलट गई और 17 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि एक की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों कोे गंभीर हालात में रेवाड़ी के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। 

जानकारी के अनुसार मजदूर खेत से बाजरे की कटाई करने के बाद घर वापस लौट रहे थे। तभी बालियर गांव की नहर के तेज रफ्तार ट्राली का टायर फट गया और वे पलट गई,

जिसमें उपर बैठे 17 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हादसे में मृतक की पहचान अशोक(20) निवासी लखीमपुर ख़िरी बिहार के रूप में हुई है। 

Deepak Paul