रतनलाल कटारिया का जाना देश-प्रदेश व भाजपा परिवार के लिए बहुत बड़ी क्षति : ओम प्रकाश धनखड़

punjabkesari.in Thursday, May 18, 2023 - 09:57 PM (IST)

चंडीगढ़ (चंद्रशेखर धरणी) : हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री और अंबाला से पार्टी सांसद रतनलाल कटारिया के निधन पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने गहरा दुःख जताया है। प्रदेश अध्यक्ष धनखड़ सांसद कटारिया  के निवास पर पहुंचे, उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण नमन किया और अंतिम संस्कार में शामिल हुए। उन्होंने परिजनों को ढांढ़स बंधाया। धनखड़ ने कहा सांसद रतनलाल कटारिया जी का जाना भाजपा परिवार के लिए बहुत बड़ी क्षति है। धनखड़ ने ईश्वर से दिव्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने की प्रार्थना की।

कटारिया के निधन पर दुख जताते हुए धनखड़ ने कहा कि कटारिया हम सबको हंसते-हंसते रूला गये। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हंसमुख स्वभाव कटारिया के व्यक्तित्व में सबसे उपर था, ग़रीबी से उठकर केंद्रीय मंत्री तक पहुँचे। स्वर्गीय रतन लाल कटारिया जी ने साधारण से असाधारण की यात्रा की। कटारिया जी बहुत ही हंसमुख स्वभाव, विनम्र, वह जमीन से जुड़े हुए व्यक्ति थे। मुझे दशकों तक उनके साथ काम करने का मौक़ा मिला। ऐसी गजब की शख्सियत थे कटारिया जी, जिन्होंने अटल जी से मोदी जी तक हर एक व्यक्ति पर एक अमिट छाप छोड़ी। उन्होंने दुखी मन से कहा कि कटारिया बहुत जल्दी हमारे बीच से चले गये, जनसेवा, मित्रवत् स्वभाव उनकी पूंजी थी। उनका घर भाजपा का घर है।

ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि कटारिया का जाना, देश, प्रदेश, व भाजपा एवं मेरी निजी क्षति है। धनखड़ ने दिवंगत नेता को भावपूर्ण श्रद्धांजली देते हुए कहा कि देश और प्रदेश की जनता और पार्टी का हरेक नेता और कार्यकर्ता उनकी समाज सेवा और पार्टी के प्रति समर्पण की भावना से सदा प्रेरित होता रहेगा। उल्लेखनीय है कि पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री कटारिया काफी समय से बीमार चल रहे थे और चंडीगढ़ पीजीआई में एडमिट थे।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)           


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mohammad Kumail

Related News

static