विमुक्त, घुमंतू, टपरीवास एवं अद्र्धघुमंतू जनजातियों के बनाए जाएंगे राशन कार्ड

5/26/2018 7:22:28 AM

चंडीगढ़(बंसल): हरियाणा सरकार ने विमुक्त, घुमंतू, टपरीवास एवं अद्र्धघुमंतू जनजातियों को स्थाई तौर पर आवास सुविधा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से प्रथम चरण में इनके राशन कार्ड बनाने का फैसला लिया है। इसके लिए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के संयुक्त निदेशक (पी.डी.एस.) की ओर से सभी जिला खाद्य,  नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नियंत्रक को पत्र लिखा गया है। 

गौरतलब है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इन जातियों को भी मुख्यधारा से जोडऩेे के लिए यह कदम उठाया है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री कर्णदेव कांबोज ने बताया कि मनोहर लाल के नेतृत्व में बनी हरियाणा की पहली ऐसी सरकार है जिसने सभी वर्गो के कल्याण और सामाजिक उत्थान का बीड़ा उठाया है। 
 

Rakhi Yadav