साहित्यकार रत्न कुमार सांभरिया को मिला ‘हरियाणा गौरव’ पुरस्कार

3/20/2017 4:20:44 PM

रेवाड़ी(वधवा):हरियाणा साहित्य अकादमी द्वारा पंचकूला के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में आयोजित एक भव्य समारोह में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रेवाड़ी के गांव भाड़ावास निवासी साहित्यकार रत्नकुमार सांभरिया को  ‘हरियाणा गौरव’ पुरस्कार देकर सम्मानित किया। सांभरिया को सी.एम. द्वारा एक लाख रुपए, प्रशंसा पत्र, स्मृति चिन्ह तथा शाल भेंट किया गया। सांभरिया को यह सम्मान उनके समग्र साहित्य मूल्यांकन के आधार पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए अलंकृत किया गया।  आवाज फाऊंडेशन संस्था के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि साहित्यकार रत्नकुमार सांभरिया को निकट भविष्य में संगठन के ‘आवाज गौरव’ सामाजिक सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।