कटारिया बोले- केंद्र को तीन मोर्चों पर एक साथ लड़ना पड़ रहा है, पहला तूफान, दूसरा...

5/29/2021 10:39:47 PM

यमुनानगर (सुमित ओबेरॉय): केंद्रीय मंत्री रतनलाल कटारिया ने कहा कि हमें एक साथ तीन-तीन मोर्चों पर लड़ना पढ़ रहा है। एक तरफ तूफान है, दूसरी तरह ब्लैक फंगस और तीसरी तरफ सोनिया, राहुल, प्रियंका। यह लोग मोदी सरकार के खिलाफ बयानबाजी षड्यंत्र के तहत विदेशी चैनलों को देते हैं। इन विदेशी चैनलों द्वारा भारत में कोरोना की स्थिति को भयंकर रुप में प्रस्तुत किया जाता है। यह विदेशी चैनल भारत को बदनाम करने पर तुले हुए है और इसे राहुल का असली चेहरा लोगों के सामने आ गया है। 

केंद्रीय मंत्री रतनलाल कटारिया शनिवार को यमुनानगर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि 7 वर्ष के कार्यकाल पूरा होने पर केंद्र सरकार ने पार्टी व सरकार स्तर पर कोई बड़े कार्यक्रम ना करने का फैसला किया है। सभी कार्यकर्ताओं व मंत्रियों को निर्देश दिए हैं की कोरोना से पीड़ित व प्रभावित लोगों के बीच जाकर उनकी मदद करें। कटारिया ने दावा किया कि अमेरिका ने 162 दिनों में 24 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाई, जबकि भारत ने 132 दिनों में 21 करोड़ से अधिक लोगों को वैक्सीन की डोज दी। 

उन्होंने बताया कि अमेरिका में 10 लाख मरीजों में से 2700 लोगों की मौत हुई, जबकि भारत में इतनी संख्या में से 277 लोगों की मृत्यु हुई है। कटारिया ने कहा कि आज अमेरिका में 50 लाख से ज्यादा पॉजिटिव केस है, जबकि भारत में 23 लाख पहुंच चुके हैं और आने वाले 8 से 10 दिनों में यह संख्या एक लाख से भी कम रह जाएंगे।
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Content Writer

vinod kumar