2 मिनट में जलकर राख हुआ 10 लाख रूपए का रावण, बराड़ा में रिमोट कंट्रोल से हुआ दशानन का दहन

10/5/2022 10:58:18 PM

अंबाला(अमन): विश्व का सबसे ऊंचा रावण बनाने के लिए मशहूर बराड़ा इस बार 10 लाख रूपए की लागत से बनाए गए दशानन के पुतले के लिए काफी चर्चा में रहा। दशहरे के मौके पर 125 फीट के रावण के पुतले का दहन रिमोट कंट्रोल से किया गया। इको फ्रेंडली पटाखों से भरा रावण का पुतला कुछ ही मिनटों में जलकर राख हो गया। कभी 221 फीट के रावण के पुतले के लिए कई रिकॉर्ड बना चुके अंबाला के बराड़ा ने इस बार सबसे महंगा पुतला बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बता दें कि प्रदेश का सबसे ऊंचा 130 फीट का पुतला रेवाड़ी में जलाया गया, जिसे बनाने में करीब डेढ़ लाख रूपए का खर्च आया था।

 

 

डेढ़ माह में बनकर तैयार हुआ था रावण का पुतला

 

खात बात यह है कि इस बार बराड़ा में रावण का 125 फीट का पुतला बनाने के लिए आयोजकों ने 10 लाख रुपए खर्च किए हैं। पुतले को बनाने में करीब डेढ़ महीने का समय लगा है।  रावण के पुतले की ऊंचाई इससे पहले 221 फिट रहती थी, लेकिन मैदान की कमी की वजह से इस बार 125 फीट ऊंचाई वाला रावण का पुतला बनाया गया था। हालांकि बराड़ा में इस बार मेघनाद व कुंभकर्ण के पुतले नहीं बनाए गए थे।

 

 

लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज है बराड़ा के रावण का नाम

 

बराड़ा में जलाए जाने वाले रावण के पुतले की ऊंचाई 125 फिट है। इस पुतले में इको फ्रेंडली पटाखे और आतिशबाजी का इस्तेमाल किया गया है। करीब डेढ़ महीने में बनकर तैयार हुए रावण के पुतले को क्रेन और जेसीबी की मदद से खड़ा किया गया था। इसे बनाने में 10 लाख रुपए का खर्च आया है। पुतले को रामलीला क्लब बराड़ा के लोगों द्वारा तैयार किया गया था। पुतला दहन कार्यक्रम को देखने के लिए आसपास के इलाकों से हजारों की भीड़ इस बार भी बराड़ा पहुंचती। बता दें कि बराड़ा में बनाए जाने वाले रावण के पुतले के नाम लिम्का बुक ऑफ के साथ कई रिकॉर्ड दर्ज हैं। इससे पहले इसकी ऊंचाई 221 फिट होती थी, लेकिन मैदान की कमी के चलते इस बार रावण के पुतले की ऊंचाई घटाकर 125 फिट कर दी गई है। आयोजकों का कहना है यदि सरकार मदद करे तो विश्व के सबसे ऊंचे रावण के पुतले को ये और भी बेहतर बना सकते हैं। 

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Content Writer

Gourav Chouhan